Anp News Live गाज़ीपुर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार (1 मई 2026) को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जनपद के कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को सतर्क निगरानी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
साथ ही विकास कार्यों और राजस्व मामलों की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानक और गुणवत्ता के साथ कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया। राजस्व विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान सक्षम अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, सभी उपजिलाधिकारी, सर्किल क्षेत्राधिकारी, जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
