अचानक बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से नुकसान, नीम का पेड़ गिरा—आवागमन ठप”

ANP NEWS गाजीपुर। मंगलवार की शाम अचानक मौसम ने अपना रुख बदल लिया। तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश ने इलाके में कई जगहों पर नुकसान पहुंचाया। शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी में देशी शराब की दुकान के पास एक बड़ा नीम के पेड़ की टहनी तेज हवा के चलते टूट कर पास की एक पान की गुमटी पर गिर गया।

गलीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पेड़ गिरने से काफी देर तक रास्ता बाधित रहा और आवागमन प्रभावित हुआ। आंधी-तूफान का असर सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहा। कई जगहों पर लोगों के टीन शेड उड़ गए, जिससे घरों को नुकसान पहुंचा। वहीं कुछ इलाकों में बिजली के तार टूटने की भी खबर है,

जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को एक बार फिर सतर्क रहने का संकेत दिया है।

Related Post