Anp News Live गाजीपुर। जनपद में विकास कार्यों को नई दिशा देने वाले ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रत्येक विकास खण्ड से एक-एक प्रधान का चयन कर उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया
जिसमें करंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर से चर्चित प्रधान राजेश सिंह ‘गुड्डू’ का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल रहा। जिससे ग्राम पंचायत में लोगों ने बधाई दी, सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में हो रहे विकास कार्य, स्वच्छता अभियान, पारदर्शिता और जनहित की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में ग्राम प्रधानों की भूमिका बेहद अहम है।
उन्होंने बताया कि ऐसे सम्मान से न सिर्फ अच्छा काम करने वालों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरणा मिलती है। राजेश सिंह ‘गुड्डू’ के कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए कई सराहनीय पहल की हैं।
इस अवसर पर सम्मानित सभी प्रधानों ने प्रशासन का आभार जताते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस पहल को जिले में सुशासन और विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
