कल मोहम्मदाबाद तहसील में लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगे अध्यक्षता

Anp News Live गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जनपद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 2 मई 2026 को किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम तहसील मोहम्मदाबाद में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला करेंगे।

इसके साथ ही जनपद की अन्य सभी तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा, जहां संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आमजन की शिकायतों को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

Related Post