बांकी मोंगरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर बांकी मोंगरा स्थित सन साइन स्कूल में शिक्षक सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, गीत, नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के महत्व को रेखांकित किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुरेश कुमार यादव, आर.बी. महंत, झा सर, श्रीवास सर, दिलीप साहू सर, तिवारी सर, पिंकी मैडम, मधु मैडम, पुतुल, जॉन, ममता, चंद्रा, उमा महंत, कुसुम, गुलशन एवं सम्मे आजाद सहित विद्यालय के शिक्षक एवं सहयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थीगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक और विद्यार्थी के बीच का संबंध विश्वास, सम्मान और मार्गदर्शन पर आधारित होता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। कार्यक्रम ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच स्नेह एवं सम्मान के संबंध को और मजबूत किया।
कार्यक्रम में शिक्षक समिति के अध्यक्ष श्री मान प्रेमलाल नारेगा, उपाध्यक्ष श्री मान राजन सिंह, सचिव श्री मान कृपाराम साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमान रवि विश्वकर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
