खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन, दुकानों में रेट लिस्ट लगाने की मांग

कोंडागांव, 5 जून 2026 | किसानों को शासकीय उचित मूल्य पर पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना ने गुरुवार को कलेक्टर के नाम पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना के बस्तर संभाग अध्यक्ष राज गावड़े के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले की कुछ निजी खाद-बीज दुकानों में सरकारी दरों से कई गुना अधिक कीमत पर खाद और बीज बेचे जा रहे हैं। संगठन ने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Uploaded Image

शिवसेना ने जिले की सभी निजी खाद-बीज दुकानों में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चार्ट प्रदर्शित कराने और मूल्य नियंत्रण की मांग की है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अभय गायकवाड़, गणेश मानिकपुरी, मंगल मानिकपुरी, आदित्य कौशल, दीपक, महेश बघेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Related Post