अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिकों का किया गया सम्मान...

Anp News Live जांजगीर-चांपा जिले में 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्रमिकों के सम्मान एवं जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में श्रमिकों को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत खोरसी, पचेड़ा,, पचरी, धुरकोट एवं बूड़ेना सहित अन्य ग्राम पंचायतों में मजदूर दिवस पर विशेष आयोजन हुए। ग्राम पंचायत खोरसी एवं बूड़ेना में श्रमिकों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं पचरी में भी श्रमिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


इस अवसर पर मनरेगा के तहत उपलब्ध रोजगार के अवसरों, मजदूरी भुगतान, रोजगार दिवस (प्रत्येक माह की 7 तारीख) एवं विभिन्न कार्यों जैसे जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं व्यक्तिगत लाभ के कार्यों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने, मातृत्व लाभ एवं श्रम कार्ड जैसी सुविधाओं के प्रति जागरूकता किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके योगदान को सराहते हुए सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रमिकों को ‘वीबी जी रामजी योजना’ की जानकारी दी गई। इस दौरान श्रमिकों को योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Post