लंजोड़ा स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को बताए गए कानूनी अधिकार और साइबर सुरक्षा के उपाय

कोंडागांव, 24 जुलाई 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूल लंजोड़ा में वृहद विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन तथा सचिव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Uploaded Image

शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट, विद्यालय के प्राचार्य संजय देवांगन, शिक्षकगण तथा अधिकार मित्र रंजन कुमार बैध और लोकेश कुमार यादव उपस्थित रहे।

Uploaded Image

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्यों, निःशुल्क विधिक सहायता, पॉक्सो अधिनियम, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। उन्होंने छात्रों को किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा, बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर ठगी या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने की सलाह दी।

 

शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न कानूनी विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया। विद्यालय परिवार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को कानूनी रूप से सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Post