गाजीपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में DM-SP ने सुनी जनता की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Anp News Live गाजीपुर। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शनिवार को तहसील मुहम्मदाबाद में "सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस" का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

Uploaded Image
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामलों को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच की जाए और शत-प्रतिशत समाधान किया जाए।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया जाए। जिन मामलों में उच्च स्तर की कार्रवाई आवश्यक हो, उनकी तत्काल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाए, ताकि समाधान में देरी न हो।


इस दौरान उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का दावा है कि इस पहल से जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित हो रहा है और लोगों को राहत मिल रही है।

Related Post