गाजीपुर में अवैध मिट्टी खनन का खेल: सड़क पर पलटा ओवरलोड ट्रैक्टर, बड़ी दुर्घटना टली

Anp News Live गाजीपुर। जनपद में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है, जिससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई है। जिले के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों के जरिए धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।Uploaded Image

बताया जा रहा है कि भट्ठा संचालकों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कराई जा रही है, जिसका सीधा असर ग्रामीणों और राहगीरों पर पड़ रहा है। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

ताजा मामला शादियाबाद थाना क्षेत्र के परेवा चट्टी का है, जहां मिट्टी से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। Uploaded Imageगलीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पलटा हुआ ट्रैक्टर पास के एक भट्ठा संचालक के यहां मिट्टी लेकर जा रहा था।

अब सवाल यह उठता है कि यदि इस तरह के हादसे में किसी की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Post