करतला। जनपद पंचायत करतला के क्षेत्र क्रमांक 22 सोहागपुर क्षेत्र की जनपद सदस्य अनसूईया राठौर ने क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की असीम भक्ति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
अनसूईया राठौर ने अपने संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा हमें गौ-सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और स्वच्छता के साथ मनाने की अपील की।
जनपद सदस्य ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक पर्वों का आयोजन हमारी परंपरा को सशक्त बनाता है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति प्रदान करें।
