छुरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला राजनांदगांव द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में भाजपा युवा मोर्चा गैंदाटोला मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भूपेन्द्र निर्मलकर को सौंपी गई है, जिससे क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
भाजपा युवा मोर्चा गैंदाटोला मंडल में उमेश चंद्रवंशी और हेमदास साहू को महामंत्री बनाया गया है, जो संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह नियुक्ति भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मान. श्री राहुल योगीराज टिकरीहा के निर्देशानुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मान. श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन मान. श्री पवन साय के मार्गदर्शन में की गई है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष मान. श्री कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चिंटू सोनकर ने मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की सूची जारी की है।
भूपेन्द्र निर्मलकर लंबे समय से भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वहीं नव-नियुक्त महामंत्री उमेश चंद्रवंशी और हेमदास साहू भी संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने और आगामी चुनावों में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में गैंदाटोला मंडल में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
