Anp News Live Korba नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल किया है। भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े मतों के अंतर से पराजित कर पार्षद पद पर विजय प्राप्त की।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे वार्ड में उत्सव का माहौल बन गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर और भारत माता व भाजपा के जयघोष के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। जीत के बाद पूरे क्षेत्र में भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा।
भाजपा नेताओं ने इस जीत को विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने भाजपा की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है, जिसका परिणाम इस उपचुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।
भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हाल ही में पंचायत चुनावों में मिली सफलता के बाद वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भाजपा की यह जीत संगठन की मजबूत पकड़ और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण मानी जा रही है।
भाजपा नेताओं ने बताया कि चुनाव अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विजय उत्सव एवं आभार कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास की राजनीति की जीत है।
