Anp News live Bulandshahar जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, गांव इलना स्थित बायोगैस प्लांट के पास मानव कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए भेज दिया।
फिलहाल कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदगी के मामलों सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
