16 जून से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश, कोंडागांव में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी तेज

रायपुर/ कोंडागांव, 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 16 जून से होगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने शुक्रवार को आदेश जारी कर सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजे हैं।

 

जारी आदेश के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावशील रहेगा। इसके बाद 16 जून 2026, मंगलवार से प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।

 

संचालनालय ने निर्देश दिया है कि स्कूल खुलने के पहले दिन से ही निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार अध्ययन-अध्यापन कार्य सुनिश्चित किया जाए। आदेश के बाद कोंडागांव जिले में विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों के बीच नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

Related Post