जोब शक्ति केंद्र में मुकेश मंडावी के साथ कार्यकर्ताओं ने सुनी “मन की बात”

 

छुरिया। भाजपा मंडल छुरिया अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के शक्ति केंद्र जोब में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 133वें “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोब शक्ति केंद्र के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजयुमो महामंत्री मुकेश मंडावी की सक्रिय उपस्थिति और भूमिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके साथ कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ “मन की बात” सुनी, बल्कि प्रधानमंत्री के संदेशों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान देशहित, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, नवाचार और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री द्वारा रखे गए विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

इस दौरान मुख्य रूप से मुकेश मंडावी, ग्राम पटेल श्री अर्जुन मंडावी, रोधन उईके, हेमराम नेताम, प्रताप मरकाम, बलवन मंडावी, दानीराम कोर्राम, तोमन जनबंधू, गीतेश पडोटी सहित क्षेत्र के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुकेश मंडावी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची संगठनात्मक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

Related Post