उत्तर प्रदेश महराजगंज निचलौल हादसा में चार युवकों की मौत आक्रोशित परिजनों ने NH-730S किया जाम

उत्तर प्रदेश महराजगंज निचलौल हादसा में चार युवकों की मौत आक्रोशित परिजनों ने NH-730S किया जाम

 निचलौल क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। दमकी भारत गैस गोदाम के समीप तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

 

बुधवार को मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा मुआवजे, क्षतिपूर्ति और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने NH-730S बरोहिया रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई

 

सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने परिजनों से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन जिलाधिकारी से सीधे बातचीत कर मृतकों के परिवारों को उचित क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं

 

प्रशासनिक अधिकारी लगातार परिजनों को समझाने और स्थिति सामान्य कराने में जुटे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ प्रशासनिक कार्रवाई और मुआवजे को लेकर भी लोगों में आक्रोश बना हुआ है

Related Post