महराजगंज में एसपी का पैदल गश्त लिया सुरक्षा का जायजा, देखिय अजीत कुमार सिंटू की खास रिपोर्ट का जायजा

Anp News महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान एसपी ने मुख्य मार्गों, बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों,

व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ नियमित गश्त करें और जनता से बेहतर समन्वय बनाकर काम करें, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हो सके। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में विश्वास का माहौल बना है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना घुघली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post