माकड़ी, 26 जुलाई 2026। माकड़ी के मंडी प्रांगण में शनिवार को छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की महत्वपूर्ण बैठक रैमल दीवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्य, विचारधारा और आगामी रणनीति से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया। इसके बाद सर्वसम्मति से माकड़ी ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।
नवगठित ब्लॉक इकाई में सनत यादव को अध्यक्ष, पांचिया राम चौहान को महामंत्री तथा कृष्णा साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ में बलराम पमार को अध्यक्ष, रामदेव कौशिक को महामंत्री, राजकुमार राठौर को सचिव तथा सैदू राम यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शेष पदों पर नियुक्तियां ब्लॉक पदाधिकारी करेंगे। साथ ही ब्लॉक इकाई द्वारा चार जोन इकाइयों का गठन किया जाएगा और जोन पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम इकाइयों का गठन करेंगे।
बैठक में रैमल दीवान, नीलकंठ शार्दुल, आई.सी. निषाद, मनोज देवांगन, योगेश्वर साहू, चंदन साहू, चमरा राम सेठिया, सुखिया राम चौहान, रमेश प्रधान, चंद्रकांत जैन, बीरस साहू, महेश पांडे, अनंत जैन, मोती पंठार, रोशन सेन, एस.आई. मनु, सूरज सिंह नायक, शकरूराम भारद्वाज, यज्ञ प्रसाद पटेल सहित पिछड़ा वर्ग समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक की जानकारी वरिष्ठ पदाधिकारी देवलाल सोनवंशी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि फरसगांव ब्लॉक की बैठक 1 अगस्त (शनिवार) को बड़े डोंगर में आयोजित की जाएगी।
