छुरिया : विकासखंड के अंतिम छोर मे बसे वनांचल के ग्राम केशोखैरी में जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "मन की बात" का 133 वां भाग का प्रसारण सुनी गई । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम.डी. ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष अनु.जन. जाति मोर्चा, खिलेश्वर साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा गैंदाटोला,श्रीमती बीरम मंडावी जिला पंचायत सदस्य, हेमीन साहू जनपद सदस्य,श्रीमती स्वाति मंडावी सरपंच, डोमन पटेल,रामकुमार मंडावी महामंत्री, मोनू गुप्ता,टीकम साहू, भूपेंद्र निर्मलकर मौजद रहे । प्रधान मंत्री मोदी जी ने अपने संबोधन में बताया कि परमाणु वैज्ञानिकों की सराहना पीएम ने भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम और वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा जैसे साफ ऊर्जा स्रोतों पर जोर दिया और इनके बढ़ते उपयोग की चर्चा की। स्थानीय उद्योग और नवाचार बांस (बैंबू) उद्योग जैसे लोकल प्रोडक्ट्स और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े कामों का जिक्र किया। जनभागीदारी और उपलब्धियाँ लोगों के पत्रों और संदेशों का उल्लेख करते हुए देशभर में हो रहे अच्छे कामों को साझा किया। देश के अलग-अलग राज्यों का जिक्र विभिन्न राज्यों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और नवाचारों की सराहना की (रिपोर्ट्स में छत्तीसगढ़ का भी जिक्र आया । उन्होंने वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि भारत के परमाणु वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने देश का नाम ऊँचा किया है। उनके काम से भारत आत्मनिर्भर और मजबूत बना है।
स्वच्छ ऊर्जा पर जोर देते उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा (Solar) और पवन ऊर्जा (Wind) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है और देश को फायदा होता है। बांस (Bamboo) और लोकल चीजें पीएम ने कहा कि बांस से जुड़े काम (जैसे फर्नीचर, क्राफ्ट) लोगों को रोजगार दे रहे हैं। “लोकल के लिए वोकल” बनना जरूरी है। जनता की भागीदारी उन्होंने देशभर के लोगों के पत्रों और कहानियों का जिक्र किया।
बताया कि आम लोग भी देश को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर महेश मंडावी,विष्णु साहू, दरबार यादव,अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
