विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर माकड़ी में विशेष अभियान, 21 चालानी कार्रवाई कर वसूला ₹3200 जुर्माना

कोंडागांव, 4 जून 2026 | विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत 4 जून 2026 को विकासखंड माकड़ी में COTPA अधिनियम 2003 के अंतर्गत विशेष निरीक्षण एवं चालानी कार्रवाई अभियान चलाया गया। अभियान जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के निर्देश तथा जिला नोडल अधिकारी (NTCP) डॉ. सोनल ध्रुव एवं डीपीएम एनएचएम डॉ. भावना महलवार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

Uploaded Image

अभियान के दौरान तंबाकू नियंत्रण कानूनों के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 21 चालानी कार्रवाई की गई तथा ₹3200 का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में निर्धारित आकार के धूम्रपान निषेध क्षेत्र तथा नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद विक्रय न करने संबंधी बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।

Uploaded Image

इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से तंबाकू नियंत्रण कानूनों का पालन कर सार्वजनिक स्वास्थ्य संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक प्रशांत लाल सिवना, स्वास्थ्य विभाग के महामारी विशेषज्ञ झम्मन लाल वर्मा तथा प्रभारी सोशल वर्कर वीरेंद्र केला उपस्थित रहे।

Related Post