नई दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 नवंबर 2025 को इंडिया प्राइड अवार्ड से हुए सम्मानित

कोरबा: जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्षा सोनी विकास व भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा जी को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 नवंबर 2025 को इंडिया प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया, इस अवसर पर दैनिक भास्कर की पूरी टीम उपस्थित रहे।

चुनाव के बाद नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्षा सोनी विकास झा पद संभालने ही नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में भारतीय जनता पार्टी से ही उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में बैठाया जबकि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कुल 30 वार्ड है जहां 13 कांग्रेस, 10 बीजेपी , 6 निर्दलीय व 1 बीएसपी का पार्षद बने। इसके बावजूद भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा व उनके पुरी टीम ने कड़ी मेहनत कर नगर पालिका बांकीमोंगरा में उपाध्यक्ष बनाया। इसका श्रेय जाता है भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा को। पालिकाबअध्यक्षा सोनी विकास झा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय में कर्मचारियों के कमी होने के बावजूद सफ़ाई के साथ - साथ अन्य विकास कार्यों को तेजी से करने का प्रयास किया और आगे कर भी रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के लिए, बल्कि पुरे कोरबा जिले व छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गई है।

सम्मान प्राप्त बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा व भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दिशा में पालिका के सीएमओ,अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है, पालिका के अधिकारियों व स्वच्छ सफाई कर्मियों व आम जनताओं के सहयोग व कार्यकुशलता से यह सफल मिली है।

Related Post