साइबर जागृति अभियान में कोंडागांव प्रदेश में अव्वल, एसपी ने सेल्फी जागृति के जरिए दिया जागरूकता संदेश

कोंडागांव, 7 सितंबर 2026। साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए कोंडागांव पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने “सेल्फी जागृति” गतिविधि आयोजित कर लोगों को साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल गुम हुए मोबाइल बरामद कर वापस लौटाना नहीं, बल्कि नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना भी है।

 

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने अपने मोबाइल पर प्रदेश स्तरीय अभियान की स्थिति दिखाते हुए बताया कि करीब 12 हजार आयोजनों व इवेंट के साथ कोंडागांव जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर चल रहा है। उन्होंने नागरिकों और मीडिया से अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।

Related Post