कोसा हत्याकांड की जांच अब नए सिरे से तेज, जल्द खुलेगा पुलिस चेक पोस्ट, बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी

जांजगीर-चांपा ज्ञात हो कि जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम कोसा में दिनांक 27.06.2026 से 29.06.2026 के मध्य एक युवक की अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना मुलमुला में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS स्वयं ग्राम कोसा पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा अब तक की विवेचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा की।

नई जांच टीम गठित Example Image

अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ASP जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क के नेतृत्व में नई जांच टीम गठित की गई है। टीम द्वारा घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की नए सिरे से एवं गहनता से जांच की जाएगी।

जांच में आएगी तेजी 

नई टीम द्वारा घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्य, संदिग्ध व्यक्तियों एवं घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से जांच की जाएगी। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जांच की गति तेज करते हुए हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्राम कोसा में खुलेगा पुलिस चेक पोस्ट Uploaded Image

क्षेत्र में पुलिस की सतत मौजूदगी एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम कोसा में जल्द ही पुलिस चेक पोस्ट प्रारंभ किया जाएगा। इससे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी एवं गश्त व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा हत्याकांड के शीघ्र खुलासे एवं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Post