Anp news नेहरू नगर को मिली विकास की नई पहचान, बालको ने भेंट किया सामुदायिक भवन

Anp news live Korba जिले के नेहरू नगर क्षेत्र को एक नई सौगात मिली है। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा निर्मित आधुनिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया।

इस अवसर पर संजू देवी राजपूत, बालको के सीईओ एवं निदेशक राजेश कुमार सिंह तथा वार्ड पार्षद कृपाराम साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, बालको अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, सामुदायिक भवन के लोकार्पण और शिलापट्ट अनावरण के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। 

Uploaded Image

उद्योग के साथ समाज सेवा भी.. बालको के सामुदायिक विकास कार्यों की मंत्री ने की खुलकर सराहना

 

उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने क्षेत्र में जनसुविधाओं के विकास के लिए बालको के प्रयासों की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि बालको केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के विकास में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि नेहरू नगर का यह सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा लोगों को इसका अधिकतम उपयोग करना चाहिए।

बालको के सीईओ एवं निदेशक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस भवन का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्थानीय समुदाय द्वारा बालको पर जताए गए विश्वास और सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

नव-निर्मित भवन में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह भवन विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।

बालको ने वित्त वर्ष 2026 में सामुदायिक विकास के तहत 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच और 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण कर क्षेत्रीय विकास को नई दिशा दी है। इन प्रयासों के माध्यम से कंपनी स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Post