कब-बुलबुल टीम मुरारीपारा ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कोंडागांव, 26 जुलाई। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव के तत्वावधान में शासकीय प्राथमिक शाला मुरारीपारा, बड़े बेंदरी में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उन्हें सलामी देकर श्रद्धांजलि दी गई।

Uploaded Image

यह आयोजन जिला संरक्षक एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के निर्देश तथा जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती संजना हरमिट एवं जिला सचिव चमन लाल सोरी के मार्गदर्शन में जिला मीडिया प्रभारी एवं एडवांस कब-मास्टर पवन कुमार साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Uploaded Image

इस अवसर पर पवन कुमार साहू ने छात्र-छात्राओं को कारगिल युद्ध का इतिहास बताते हुए कहा कि वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए विजय प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिकों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कारगिल के वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए देश सेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कब-बुलबुल टीम के छात्र-छात्राओं ने भी शहीदों को नमन कर उनके बलिदान को याद किया।

Related Post