छुरिया।छुरिया डिपो के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतक छगन लाल पोर्ते, पंचायत सचिव बेलरगोंदी की पत्नी श्रीमती बेद बाई पोर्ते सरपंच, गहिराभेड़ी को तात्कालिक
आर्थिक सहायता के रूप में ₹25,000/- का चेक अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया संजय कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। चेक प्रदान करते समय जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा भावुक हो गए और उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है
और इस दुःख की घड़ी में जनपद पंचायत एवं सभी जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तथा आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, जनपद सदस्य चंद्रिका वर्मा, शीशपाल साहू,
कुमारसाय साहू, लक्ष्मी लाल साहू सचिव ब्लॉक अध्यक्ष एवं भीष्म शोरी सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
