भीषण गर्मी में राहत: बिलासपुर स्टेशन पर स्काउट-गाइड ने शुरू की जल सेवा

 Anp News Live, Bilaspur, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा जल वितरण सेवा का शुभारंभ किया गया है। 26 अप्रैल 2026 को शुरू किए गए इस सेवा अभियान का उद्देश्य यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अंतर्गत संचालित इस पहल का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जिला आयुक्त स्काउट अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिला आयुक्त रोवर यू.एस.एस. राव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस सेवा अभियान में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल वितरित किया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम का सफल संचालन राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) दिलीप कुमार स्वाईं, जिला सचिव संजय मेश्राम तथा सहायक जिला संगठन आयुक्त श्री जी. लोकेश राव के नेतृत्व में किया गया।

सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह जल सेवा अभियान पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान लगातार जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को गर्मी में राहत मिलती रहेगी।

रेलवे स्टेशन पर शुरू की गई यह पहल न केवल यात्रियों के लिए राहत का माध्यम बनी है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सशक्त कर रही है।

Related Post