बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, सूरज सोनी बने सचिव

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कोरबा जिले के बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस कार्यकारिणी का नेतृत्व अध्यक्ष संतोष कुमार देवांगन करेंगे।

जारी सूची के अनुसार संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में सूरज सोनी जो फरसवानी गांव का निवासी है उनको सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूरज सोनी लंबे समय से क्षेत्र में एक निस्वार्थ कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। वे पूर्व में जनपद सदस्य पद हेतु चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है।

वे नियमित रूप से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए देहदान का संकल्प भी ले चुके हैं।

वर्तमान में सूरज सोनी परिवहन विभाग में विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें सचिव बनाए जाने पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से बधाइयाँ दी जा रही हैं।

यह सूची मनोज चौहान (जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण) द्वारा जारी की गई है।

नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को मजबूती मिलने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

Related Post