उलेरा में पेयजल संकट से राहत के लिए जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम ने उपलब्ध कराया पानी टैंकर

माकड़ी/ कोंडागांव, 12 जून 2026 | विकासखंड माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत उलेरा में बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए पानी टैंकर उपलब्ध कराया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में टैंकर ग्रामीणों को सौंपा गया, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत उलेरा के सरपंच फूलसिंग मरकाम ने जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या गंभीर रूप ले रही थी। ऐसे समय में पानी टैंकर उपलब्ध कराना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

 

कार्यक्रम में जयराम मरकाम, वार्ड पंचगण तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

 

ग्रामीणों ने भी पेयजल संकट के समाधान के लिए पानी टैंकर उपलब्ध कराने पर जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Post