बस्तर की होनहार छात्रा हरिका राव नायडू को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकाल केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कोंडागांव, 24 जुलाई | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्महत्या करने वाली बस्तर के जगदलपुर की होनहार छात्रा सुश्री हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को कोंडागांव में कांग्रेस भवन से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।

Uploaded Image

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मार्च में शामिल होकर दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Uploaded Image

गांधी चौक पहुंचकर कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर हरिका राव नायडू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना था कि यह केवल परीक्षा व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास पर भी गहरा आघात है।

Uploaded Image

कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, पेपर लीक के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

 

कैंडल मार्च में प्रदेश कांग्रेस सचिव शकूर खान, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जेपी यादव एवं गीतेश गांधी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, मर्दापाल अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे व राजेंद्र देवांगन, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा सहित किशोर ध्रुव, शंकर मलिक, वीनू कश्यप, कल्पेश दीवान, लेखनी प्रधान, रंजिता अग्रवाल, गुनमति नायक, ललिता नेताम, आरती नेताम, वर्षा यादव, नीलू देवांगन, प्रतिक्षा सुरजाल, अनीता पोयम, गन्नू पोयम, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post