मसोरा में क्लस्टर स्तरीय बस्तर मुन्ने कार्यक्रम एवं सुशासन तिहार संपन्न, उत्कृष्ट विद्यार्थियों और शिक्षकों का हुआ सम्मान

कोंडागांव, 10 जून 2026 | जिले के ग्राम पंचायत मसोरा में 9 जून को क्लस्टर स्तरीय बस्तर मुन्ने कार्यक्रम एवं सुशासन तिहार का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मसोरा, पल्ली, कुम्हारपारा, भीरागांव (ब), सीतली, पलारी, गिरोला, सातगांव, चिलपुटी और डोंगरीगुड़ा सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Uploaded Image

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य नंदकुमार राठौर, जनपद पंचायत सदस्य अनिल कोर्राम, गंगाराम नेताम, ग्राम पंचायत मसोरा की सरपंच सूकली बाई तथा ग्राम पंचायत गिरोला की सरपंच भुनेश्वरी सोरी उपस्थित रहीं।

Uploaded Image

शिविर की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को खीर खिलाकर आशीर्वाद दिया गया।

Uploaded Image

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं को गांव-गांव और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा किसी भी नागरिक को सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहने देना बताया गया।

Uploaded Image

इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं उच्च प्राथमिक शाला जामकोटपारा मसोरा को उत्कृष्ट शाला का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान स्वच्छता, शाला परिवेश, परीक्षा परिणाम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विभागीय पोर्टल पर समयबद्ध जानकारी दर्ज करने जैसे विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दिया गया। शाला की ओर से यह सम्मान प्रधान अध्यापक मनोज कुर्रे ने प्राप्त किया।

Uploaded Image

इसके अलावा उच्च प्राथमिक शाला बेलोतीपारा मसोरा की शिक्षिका सुषमा कुंवर को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Uploaded Image

शिविर में विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए तथा उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Uploaded Image

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

Related Post