उत्तर प्रदेश महराजगंज जनपद में नोडियावा गांव का नाम बदलकर बोर्ड लगाने पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने हटवाया बोर्ड
सुनौली
स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के नोडियावा चौराहा ग्राम परसा सुमाली गांव में गांव का नाम बदलकर एक विशेष जाति के नाम से बोर्ड लगाने का मामला सामने आया है इस मामले को लेकर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है
जानकारी के अनुसार, नोडियावा गांव का नाम वर्षों से सरकारी अभिलेखों में दर्ज है बावजूद इसके एक व्यक्ति द्वारा गांव के एक स्थान पर “निषाद राज चौक” के नाम से बोर्ड लगा दिया गया इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।तहरीर में आरोप लगाया गया कि इस तरह से गांव का नाम बदलकर बोर्ड लगाना न केवल सरकारी अभिलेखों के विपरीत है, बल्कि इससे सामाजिक माहौल भी खराब हो सकता है मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित व्यक्ति विकास उपाध्याय उर्फ विकास मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर लगाए गए बोर्ड को भी हटवा दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विकास मिश्रा निवासी सोनौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाच किया जा रहा है
