रिहाई के बाद निकाली बाइक रैली,5 गिरफ्तार

महराजगंज , अजीत कुमार सिंटू की रिपोर्ट 

कोल्हुई ,थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस को लेकर भ्रामक व अभद्र टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार युवक की रिहाई के बाद समर्थकों द्वारा निकाली गई बाइक रैली के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं स्टंट में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।बताया जा रहा है कि युवक की रिहाई के बाद देर रात उसके समर्थकों ने बाइक रैली निकालकर जश्न मनाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ,

जिसमें कई युवक बाइकों पर सड़क पर घूमते,शोर-शराबा करते नजर आए। वीडियो में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी भी दिखाई दी।वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वीडियो में शामिल युवकों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस ने कोल्हुई व अड्डा बाजार क्षेत्र से कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मसकुर,यजदानी, असरफ,इरसाद और अरशद शामिल हैं। स्टंट में प्रयोग की गई तीन मोटरसाइकिलों (बजाज प्लेटिना व एवेन्जर) को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। इस संबंध में थाना कोल्हुई पर मु0अ0सं0 42/26,धारा 281 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Post