28 फरवरी को होगा शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव, ‘अभ्युदय’ पत्रिका का भी होगा विमोचन

 

राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में आगामी वार्षिक उत्सव एवं पदक वितरण समारोह के सफल आयोजन को लेकर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक जनभागीदारी अध्यक्ष रवि सिन्हा एवं प्रभारी प्राचार्य श्रीमती निर्मला उमरे की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव 28 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में परंपरागत एवं भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।

बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए मंच सज्जा, अतिथि स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, पदक वितरण की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जिम्मेदारियां तय की गईं। इसी अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘अभ्युदय’ के विमोचन का भी निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय की सहमति प्राप्त हो चुकी है, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर मधुसूदन यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री संतोष अग्रवाल, श्री खूबचंद पारख, श्री सचिन सिंह बघेल, श्री नीलू शर्मा, श्री योगेश दत्त मिश्रा, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री रमेश पटेल एवं श्रीमती सुमन बघेल की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

जनभागीदारी अध्यक्ष रवि सिन्हा ने बैठक में कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों को उचित मंच मिल सके तथा महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके।बैठक में जनभागीदारी सदस्य राजेंद्र जैन, विनोद डड्डा, नमिताभ जैन, पंकज कुंजरेकर, तरुण साहू, आशीष सूरे, राजेश यादव, गितेश गुप्ता, कौशल शर्मा एवं जनभागीदारी प्रभारी प्रोफेसर अनिल चंद्रवंशी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।आयोजन को लेकर महाविद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Related Post