12 पसलियां टूटी, फेफड़ा और दिल फटा, अंबिकापुर में रेप के बाद महिला की हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली थी बोतल

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में महिला की रेप के बाद हत्या के मामले में बया खुलासा हुआ है। महिला के प्रेमी ने ही रेप के बाद महिला की सिर कुचलकर हत्या की थी। इसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी थी। घटना की रात महिला अपने प्रेमी के साथ सड़क पर जाते हुए दिखाई दी थी। सीसीटीवी में प्रेमी का चेहरा कैद हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 हालांकि हत्या क्यों हुई है इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के डॉ संटू बाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला के सीने 12 पसलियां टूटी हैं। हड्डियों के कई टुकड़े हो गए थे। इससे महिला का फेफड़ा और दिल फट गया था। इसके अलावा सिर में भी तीन जगह गंभीर चोट आई है। सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई थीं।

 महिला के गले को भी दबाया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म की किया है। उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल में डाल दी गई थी।

 

पूर्व डिप्टी सीएम ने किया था पोस्ट

इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आरोपी को फांसी देने की मांग की थी। वहीं, महिला कांग्रेस ने शनिवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया। 11 मीटर सफेद साड़ी में लोगों के हस्ताक्षर लिए।

 

 

क्या है मामला

दरअसल, 3 अप्रैल को कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया प्रवेश द्वार के पास एक झोपड़ी के पास महिला का शव मिला है। महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो थाने में सूचना दी। जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है। शुरुआती जांच में उसके साथ रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी।

Related Post