बलौदा जनपद अंतर्गत प्राथमिक शाला करमा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राथमिक शाला के नन्हे बच्चों से पानी ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे सिर पर पानी से भरे बड़े बर्तन उठाकर स्कूल परिसर में चलते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ बच्चे बाल्टियों में पानी भरकर स्कूल के कार्यालय की ओर ले जाते भी दिखाई दे रहे हैं। बच्चों से इस तरह का काम कराए जाने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी को प्रशासन के आधिकारिक जवाब और कार्रवाई का इंतजार है।
प्राथमिक शाला में बच्चों से पानी ढुलवाने का वीडियो वायरल जिम्मेदारों पर उठे सवाल
