डोंगरगांव में आदिवासी कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती और 2028 चुनाव की रणनीति पर चर्चा

 

राजनांदगांव। आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी श्री नरेश राठौर एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री रेवा राम रावटे का आगमन डोंगरगांव के पावन नगर में हुआ। इस दौरान जिला राजनांदगांव आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष श्री लादूराम तुमरेकी द्वारा दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।

Uploaded Image

बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ आदिवासी कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सभी ब्लॉकों में सक्रियता बढ़ानी होगी, ताकि आने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को जिले में मजबूत किया जा सके।

Uploaded Image

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सेवता, लाल बहादुर नगर ब्लॉक अध्यक्ष नरेश विके, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खान, महामंत्री जगेश्वर वीके, देव पंद्ररो, संयुक्त महामंत्री ओम प्रकाश, महासचिव पूरन नेताम, कीर्तन कवर, मनोज कवर, सचिव किशोर कुंजाम, जीवन खाड़े, ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव भगत कोराम, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार मंडावी, लाल बहादुर नगर ब्लॉक अध्यक्ष बरसन नेती, कुमरदा ब्लॉक अध्यक्ष प्यारेलाल मंडावी, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष केजउराम कोराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।

Related Post