कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रदूषण नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

धार, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में प्रदूषण नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक पीथमपुर में आयोजित की गई। कलेक्टर द्वारा प्रदूषण नियंत्रण हेतु स्वच्छ पीथमपुर अभियान की समीक्षा कर आसपास के ग्रामों के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए, जिसमें उनके क्षेत्र अंतर्गत प्रदूषण संबंधी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

कलेक्टर द्वारा एमपीआईडीसी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों से उत्पन्न जल की गुणवत्ता मापन रिपोर्ट के अवलोकन हेतु निर्देश दिए गए।मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही हेतु विद्युत वितरण कंपनी को निर्देशित किया गया। जिला खनिज अधिकारी को ग्राम खेड़ा के पास संचालित खदानों के लिए वैकल्पिक परिवहन मार्ग

चिन्हित करने तथा माइनिंग लीज प्रदान करते समय क्रेशर/माइन को रहवासी क्षेत्र से न्यूनतम 500 मीटर दूरी पर स्थापित करने के निर्देश दिए गए।मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पीथमपुर को सिंगल-यूज प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अमानक प्लास्टिक की जब्ती हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही बंद पड़ी खदानों में सघन वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिए गए। नगर पालिका परिषद, वन विभाग एवं एमपीआईडीसी को संयुक्त रूप से स्थान चिन्हित कर वृहद स्तर पर सघन वृक्षारोपण कर नगर वन विकसित करने के निर्देश दिए गए।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, कार्यकारी निदेशक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम इंदौर, जिला वन मंडलाधिकारी,

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पीथमपुर, जिला खनिज अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद पीथमपुर; कार्यपालन यंत्री, विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Related Post