पीएम श्री आत्मानंद स्कूल महात्मा गांधी वार्ड का वार्षिक उत्सव 2026 भव्य रूप में सम्पन्न

कोंडागांव, 18 फरवरी 2026 | पीएम श्री आत्मानंद हिंदी अंग्रेजी मीडियम स्कूल का वार्षिक उत्सव 2026 दिनांक 18 फरवरी को गांधी वार्ड, आड़का छेपड़ा मैदान में भव्य और विशाल स्वरूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण एवं नागरिकजन उपस्थित रहे।

Uploaded Image

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष देवांगन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नरपति पटेल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद कोंडागांव उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में कुलवंत चहल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Uploaded Image

सांय 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक कार्यक्रम एवं सामाजिक संदेश से जुड़े नाट्य, नृत्य और संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

Uploaded Image

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शोभा आजाद द्वारा शाला की उपलब्धियों पर आधारित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। साथ ही एफएलएन (FLN) से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों, विज्ञान एवं कला पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को दर्शाया।

Uploaded Image

कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और सकारात्मक शैक्षणिक संदेशों के साथ हुआ।

Related Post