मरवाही में NSS ‘A’ प्रमाण-पत्र परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

32 स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्ण भाग, अनुशासित एवं पारदर्शी वातावरण में हुई परीक्षा

प्रयास कैवर्त/ मरवाही

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मरवाही द्वारा शुक्रवार को NSS की ‘A’ प्रमाण-पत्र परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

परीक्षा संस्था प्रमुख श्री शैलेंद्र अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। बाह्य परीक्षक के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), पेंड्रा से कार्यक्रम अधिकारी श्री विकास वर्मा (प्रशिक्षण अधिकारी) उपस्थित रहे, जबकि आंतरिक परीक्षक के रूप में कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद कुमार पोर्ते ने महत्वपूर्ण दायित्व निभाया।

परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के सहयोगी शिक्षकों श्री आर. के. सोनवानी, श्रीमती स्नेहलता शुक्ला, श्रीमती प्रीति बारी सहित समस्त शिक्षक-समुदाय का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के कुल 32 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई।

विद्यालय परिवार ने सभी स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक दायित्व, सेवा-भावना एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही, राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।

Related Post