बालको अस्पताल में नई फार्मेसी शुरू, जल्द मिलेगी कोरबा की पहली कीमोथेरेपी डे-केयर सुविधा

बालकोनगर, 20 फरवरी 2026। बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा बालको अस्पताल परिसर में नई फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। फार्मेसी का उद्घाटन बीएमसी की निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने किया।

इस अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिंहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

एक ही परिसर में दवाइयों की सुविधा

नई फार्मेसी का संचालन बीएमसी रायपुर द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अस्पताल परिसर में ही आवश्यक दवाइयाँ सहज और किफायती दर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बाहर भटकना न पड़े।

 

कोरबा में पहली कीमोथेरेपी डे-केयर सुविधा जल्द

महत्वपूर्ण रूप से बीएमसी रायपुर शीघ्र ही बालको अस्पताल, कोरबा में कीमोथेरेपी डे-केयर सपोर्ट सुविधा शुरू करने जा रहा है। यह कोरबा जिले की पहली ऐसी सुविधा होगी।

कैंसर उपचार से संबंधित कीमोथेरेपी और अन्य विशेष दवाइयाँ भी इसी नई फार्मेसी से उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को इलाज के दौरान दवाइयों के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

 

स्थानीय मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

डॉ. भावना सिरोही ने बताया कि कोरबा में कीमोथेरेपी डे-केयर सुविधा शुरू होने से मरीजों को अब बड़े शहरों, विशेषकर रायपुर, जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे समय पर और सुलभ उपचार संभव हो सकेगा।

 

नई फार्मेसी और आगामी स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी पहल साबित होंगी और स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देंगी।

Related Post