रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरकोन्हा और नोनदरहा में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक फूलसिंह राठिया शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण रोजगार और विकास से जुड़ी योजनाओं को मजबूत बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, सूरज महंत, सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत, अशोक सिंह, प्रवीण ओगरे, शिवम राय, असरफ खान, इब्राहीम खान, रामभरोस राठिया, अजीज खान, जयकिशन पटेल, बिसाहू पटेल, आत्मा राम मन्नेवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन और आधारभूत विकास कार्यों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों की आर्थिक मजबूती और श्रमिकों की आजीविका का आधार है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा को मजबूत बनाए रखने और ग्रामीण हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से आवाज बुलंद की। आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों का उत्साह और सहभागिता उल्लेखनीय रही।
