ज्ञान से कौशल छात्रवृत्ति सह प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता

बांकी मोंगरा: नगर के RISE Computer College में 29 मार्च को “ज्ञान से कौशल सह प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा उनकी छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। 

इस योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान सहित विभिन्न बौद्धिक गतिविधियों से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रतिभागियों की प्रतिभा और ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

कॉलेज के डायरेक्टर श्री सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नगर व आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही छात्र और अभिभावक निशुल्क कैरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस का भी अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

कॉलेज के डायरेक्टर ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Related Post