ग्राम पंचायत दादरकला में अधूरा स्कूल भवन, 5 साल बाद भी नहीं हुआ पूरा निर्माण

कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत दादरकला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंचायत अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ढेलवाड़ीह का भवन निर्माण कार्य पिछले लगभग पांच वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस निर्माण कार्य की शुरुआत पूर्व सरपंच के कार्यकाल में की गई थी, लेकिन आज तक भवन पूर्ण नहीं हो सका।

 

आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई और संभावित रूप से शासकीय राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर कार्य पूरा होता, तो बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सकती थी। वर्तमान स्थिति में छात्र-छात्राओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों की मिलीभगत से निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पांच वर्षों से अधूरे पड़े इस निर्माण कार्य को लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

 

अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी संज्ञान लेते हैं या नहीं, और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है

Related Post