कोंडागांव, 21 फरवरी 2026 | पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, कोंडागांव में दिनांक 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को कक्ष साज-सज्जा प्रतियोगिता, पालक–बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल जी के आतिथ्य में हुआ।
मुख्य अतिथि श्री पटेल जी ने अपने संबोधन में बच्चों को अपनी संस्कृति, बोली और परंपराओं को संरक्षित रखने, समाज से जुड़े रहने तथा शिक्षा को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया और शिक्षाप्रद जानकारी से अवगत कराया।

कार्यक्रम में छात्रावास निगरानी समिति की अध्यक्ष डॉ. किरण नूरेटी मैम ने छात्राओं को पढ़ाई, खेल, छात्रावासी जीवन, प्रतियोगी परीक्षाओं, बस्तर की संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा व आभूषणों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं उपाध्यक्ष श्रीमती ननकी वैष्णव जी ने दीवार चित्रकला के महत्व को बताते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ते रहने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा दी।

यह आयोजन सहायक आयुक्त श्री कृपेंद्र तिवारी जी के निर्देशन, मंडल संयोजक रोशन बाबू सहारे जी एवं छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मधुबाला शील के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। छात्राओं ने कक्ष साज-सज्जा प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका अवलोकन पालक, जनप्रतिनिधि, निगरानी समिति सदस्यों तथा अन्य छात्रावासों की अधीक्षिकाओं द्वारा किया गया।
कक्ष साज-सज्जा प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम पुरस्कार – कक्ष क्रमांक 17 (महारानी तपस्विनी)
द्वितीय पुरस्कार – कक्ष क्रमांक 19 (विजय लक्ष्मी)
तृतीय पुरस्कार – कक्ष क्रमांक 12 (राधाबाई)
विजेताओं को अतिथियों के करकमलों से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शैक्षणिक उपलब्धियां (सत्र 2025–26)
कु. तनुजा मरकाम – बस्तर विश्वविद्यालय में द्वितीय रैंक
कु. रमशिला नेताम – पंचम रैंक
तिहारी मरकाम – सप्तम रैंक
दशाय मरकाम – सप्तम रैंक
कु. मोतिन मंडावी – अष्टम रैंक
सफल विद्यार्थी
लक्ष्मी ऊईके – नगर सैनिक, जिला कोंडागांव
रमशिला नेताम – नगर सैनिक, जिला कोंडागांव
अमरबती मरकाम – नगर सैनिक, जिला कोंडागांव
खेल एवं एनसीसी में उपलब्धियां
कुमारी पुष्पा मरकाम – एनसीसी कैंप, ग्वालियर
कु. कांता कोर्राम – एनसीसी कैंप, ग्वालियर
कु. मोना दुग्गा – बास्केटबॉल, गोरखपुर
सनमती नेताम – दौड़, बिलासपुर
सुशीला नेताम – तीरंदाजी (उत्तराखंड रजत पदक, बस्तर ओलंपिक कांस्य पदक, प्रथम स्थान)
इन सभी प्रतिभावान छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को भोजन कराकर सहसम्मान विदाई दी गई। आयोजन में सहायक आयुक्त कार्यालय के समस्त स्टाफ, पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास कोंडागांव की अधीक्षिका श्रीमती मधुबाला शील, पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास डीएनके की अधीक्षिका श्रीमती नथली मंडावी, प्री–मैट्रिक कन्या छात्रावास की अधीक्षिका सुश्री कल्याणी सुनहरे, छात्र संगठन बस्तर संभाग स्तरीय रायतु कश्यप, जिला उपाध्यक्ष बरखा नाग, छात्रावास अध्यक्ष मनीषा नेताम, उपाध्यक्ष करीना नेताम, सलाहकार सतवंतीन नेताम, सचिव राजेश्वरी मंडावी, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास सचिव मुकेश नेताम, आशीष नेताम सहित छात्रावास की समस्त छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहे।
यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति, अनुशासन और सर्वांगीण विकास का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।
