महाराजगंज घुघली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पोखरभिंडा में आयोजित दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर महज 3 वर्ष के नन्हें बालक प्रत्यूष मणि पांडे को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जो पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बने रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रत्यूष मणि पांडे द्वारा फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष साकेत मणि पांडे एवं श्लोक यादव |अमन चौधरी |लकी चौधरीअंश चौधरी आदितय गुग्ता |आकाश यादव सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल के प्रति 15वर्ष से कम आयु के बच्चों में रुचि बढ़ाना है।
प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने खेल के दौरान शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान में हर चौके-छक्के पर दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिली।
मुख्य अतिथि के रूप में नन्हें प्रत्यूष मणि पांडे की उपस्थिति ने कार्यक्रम में एक अलग ही रंग भर दिया। लोगों ने कहा कि इतनी कम उम्र में किसी बच्चे को मुख्य अतिथि बनाना एक प्रेरणादायक पहल है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देती है।
इस मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक हेमंत कुमार पांडे,पीयूष पांडे और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सबका धन्यवाद किया।
पोखरभिंडा में दुग्गी क्रिकेट का किया गया आयोजन,अजीत कुमार सिंटू
