जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने ग्राम भेजराटोला में 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

 

छुरिया। छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के आश्रित ग्राम भेजराटोला में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी भवन, महिला भवन, सीसी सड़क निर्माण, अहाता निर्माण, कलामंच सहित अन्य विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीरम मंडावी ने की। विशिष्ट अतिथियों में मदन नेताम अध्यक्ष, ओडारबांध महासभा, कलीराम चंद्रवंशी अध्यक्ष, कंवर समाज परिक्षेत्र छुरिया, श्रीमती राधिका चंद्रवंशी, उभेराम मंडावी, भान बाई मंडावी, रोशनी कोर्राम सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अतिथियों का बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

Yahan click karen

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि ग्राम पंचायत गोपालपुर में विकास की गंगा बह रही है। सड़कों, भवनों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ होने से ही गांव का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नई सीसी सड़कों, नालियों, स्कूलों व आंगनबाड़ियों के विस्तार, स्वास्थ्य केंद्रों के सशक्तीकरण तथा पेयजल-बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ये सभी कार्य गांव के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि विकास केवल इमारतों और सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जनता के सामूहिक सहयोग से ही सच्चा विकास होता है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे और विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाने के लिए जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शत्रुहन चंद्रवंशी, महावीर टेकाम, जीवन खाड़े, जितेंद्र कुमार ग्राम पटेल, भुवन लाल, हेमसिंह चंद्रवंशी, शंकर यादव, केजाऊ राम कोर्राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Post