कोंडागांव जिले के दूरस्थ ग्राम चेमा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 176 आवेदन प्राप्त

कोंडागांव, 02 अप्रैल 2026। शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों की कड़ी में बुधवार को जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत दूरस्थ ग्राम चेमा में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Uploaded Image

शिविर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नंद लाल राठौर एवं श्रीमती यशोदा कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

Uploaded Image

जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 8 डिजिटल किसान किताब एवं 4 जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा विभाग द्वारा 10 जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा 1 राशन कार्ड तथा श्रम विभाग द्वारा 10 श्रम कार्ड का वितरण किया गया।

 

शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जनपद पंचायत सीईओ उत्तम महोबिया, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

इस पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की पहुंच मजबूत होने के साथ ही आमजन को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है।

Related Post