शिविर के प्रचार प्रसार को लेकर जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं ज़िला प्रशासन व आयुर्वेद विभाग के तत्वाधान में दिनांक 22 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक भट्टारक यश कीर्ती जैन बोर्डिंग एम जी रोड प्रतापगढ़ में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक निःशुल्क अंतरंग दस दिवसीय अर्श-भगंदर (पाइल्स एवं फिस्टुला) क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी कड़ी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर को लेकर जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के सानिध्य में प्रचार रथ को गुरुवार को मिनी सचिवालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया और निर्देश दिए कि प्रचार प्रसार अच्छे से हो और अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ मिले। इस अवसर पर डॉ मुकेश कुमार शर्मा उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग प्रतापगढ़ उपस्थित रहे।
